फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर में महिला की मौत के मामले में आईजी के आदेश पर उसकी पुत्र वधु तथा उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया। नगला तुरकिया निवासी किरन देवी की 14 जनवरी की रात संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। उसका पति विनोद कुमार उसी दिन अपनी ससुराल गया था। दूसरे दिन आया तो उसकी पत्नी मृत पड़ी थी।
पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर मामले में मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में उसकी पुत्र वधू प्रियंका व उसके प्रेमी आदित्य कुमार पुत्र रंजीत निवासी नगला तुरकिया मक्खनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमे में विनोद ने कहा है उसकी पुत्र वधू प्रियंका पत्नी पंकज कुमार पुत्री अरविन्द कुमार के पड़ौस में रहने वाले आदित्य कुमार पुत्र रंजीत निवासी नगला तुरकिया मक्खनपुर से अवैध सम्बन्ध हो गये थे।उसकी पत्नी किरन देवी ने प्रियंका व आदित्य को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। प्रियंका व उसके प्रेमी आदित्य कुमार को नागवार गुजरी इसी बात से वह रंजिश मान गये।वह 14 जनवरी को को अपनी ससुराल एक गोदभराई कार्यक्रम में चला गया।
उसकी पुत्रवधू प्रियंका व पत्नी किरनदेवी व नातिनी दीक्षा उम्र 8 साल घर पर रह गये थे। इसी का लाभ उठाकर प्रियंका ने अपने प्रेमी आदित्य कुमार को बुलाकर एक षडयंत्र रचकर रात्रि के समय उसकी पत्नी किरनदेवी की दोनो लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। वह 15 जनवरी को घर पर आया तो देखा उसकी पत्नी का शव घर के अन्दर पड़ा है। उसके गले एवं शरीर पर चोट के निशान थे। वह घटना की रिपोर्ट करने थाना मक्खनपुर गया। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं आयी और न ही मेरी पत्नी का मोर्टमार्टम कराया। तब से लगातार थाना के चक्कर लगा रहा है। हारकर उसने पुलिस महा निरीक्षक आगरा मंडल आगरा को शिकायती पत्र दिया।थाना प्रभारी का कहना है दोनों अभियुक्तों को शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया गया था।