समय भास्कर,शिकोहाबाद। बार्ड संख्या एक स्थित बुद्ध पार्क की बाउंड्रीबाल की मांग को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में आंबेडकर अनुयायी नगर पालिका पहुंचे थे। उन्होंने चेयरमैन प्रतिनिधि से पार्क की बाउंड्री वाल बनवाये जाने की मांग की थी। इस पर चेयरमैन प्रतिनिधि ने तत्काल प्रभाव से पार्क की बाउंड्री वॉल कराये जाने का आश्वासन दिया और बुधवार को सुबह दस बजे अधिशासी अधिकारी के साथ पहुंच कर पार्क की बाउंड्री वॉल के निर्माण की पहली ईंट रख कर शुभारंभ किया।नगला किला में बुद्ध पार्क है। इस पर कई लोग पूर्व में अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास करते रहे हैं। लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के कारण वह इस काम में सफल नहीं हो सके।
पार्क की सुरक्षा के लिए स्थानीय लोगों और आंबेडकर अनुयायियों ने पार्क की बाउंड्री वॉल कराने को लेकर पिछले समय से मांग की जाती रही है। बाउंड्री वॉल की मांग को लेकर मंगलवार को भी बड़ी संख्या में लोक नगर पालिका पहुंचे थे। इस बार पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव गुप्ता ने उन्हें आश्वासन दिया और अगले दिन से कार्य लगाये जाने का भरोसा दिलाया था। बुधवार को अधिशाषी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप के साथ राजीव गुप्ता ने मौके पर पहुंच कर पहली ईंट रखी। पार्क की बाउंड्री होने से आंबेडकर अनुयायियों के साथ स्थानीय लोगों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान लोगों ने चेयरमैन जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस अवसर पर सभासद पंचम सिंह, भाजपा नेता अनिल पचौरी, डॉ भारती,बॉबी जाटव,भुवनेश,हरी शंकर,कुलदीप जाटव,रविंद्र, रमन,हैप्पी,पवन और टीटू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
