समय भास्कर,शिकोहाबाद। नायब तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ता पांच फरवरी से आंदोलन कर रहे थे। आठ अप्रैल को डीएम ने अधिवक्ताओं के विरोध को देखते हुए नायब तहसीलदार का स्थानांतरण कर दिया है। जिसे अधिवक्ताओं ने अपनी जीत बताया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान खिला कर जश्न मनाया।ब्रजराज सिंह नायव तहसीलदार पर अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। जिसको लेकर अधिवक्ता उनके विरुद्ध आंदोलन कर रहे थे। पांच फरवरी से चल रहा अधिवक्ताओं का आंदोलन आखिरकार बुधवार को सफल हो गया।
अधिवक्ताओं को बुद्धवार की साँय जैसे ही यह खबर मालूम पड़ी की ब्रजराज सिह नायव तहसीलदार का जिलाधिकारी रंमेश रंजन द्वारा स्थानान्तरण कर दिया है, अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया । हरिओम यादव वार अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध हमारा आन्दोलन सफल हुआ। राहुल यादव सीनियर एडवोकेट ने कहा कि भ्रष्टाचार पर हमने जीत हासिल की है । उम्मेद बाबू महासचिव ने कहा कि न्यायिक पद के दुरूप्रयोग का अंजाम ब्रजराज सिंह ने भुगता हैं।
कपिल श्रीवास्तव सह सचिव ने हर्ष व्यक्त करते हुये कहा कि ब्रजराज सिंह नायव भ्रष्टाचार की ट्रॉफी हासिल करना चाहते थे, लेकिन अधिवक्ताओं ने इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और भ्रष्टाचारी नायव को यहाँ से भगा दिया। इस अवसर पर खुशी का इजहार करते हुये एक दूससे को मिष्ठान खिलाया। प्रमुख रुप से हरिओम यादव, उम्मेद बाबू,राहुल यादव,कपिल श्रीवास्तव,सुभाष चन्द्र,केपी सिंह,रवीन्द्र श्रीवास्तव,ब्रजेश चन्द्र,राजेन्द्र प्रसाद शर्मा,अखिलेश यादव,अनिल शर्मा,कृष्ण औतार यादव,विनय यादव,सहित कई अधिवक्ता ने हर्ष व्यक्त किया ।
