Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»राज्य-शहर»भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल कर बताई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां
    राज्य-शहर

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल कर बताई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarApril 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    समय भास्कर,शिकोहाबाद। भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन बुधवार को एटा रोड स्थित ग्रीन पार्क में आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा के सक्रिय सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकारों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारी करने के लिए कहा। वर्ष 2027 में भाजपा की सरकार बनेगी। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल कर लोगों को भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को बताया।

    उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में आयोजित रैली में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष मयंक तिवारी रहे। रैली ग्रीन पार्क से एटा तिराहा,पक्का तालाब,तहसील तिराहे, नारायण होटल,स्टेट बैंक,बड़ा बाजार होते हुए काली देवी मंदिर पर समाप्त हुई।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा मोर्चा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम रहे। उन्होंने योगी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। मजबूत कानून व्यवस्था और सामाजिक समरसता में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। जिला अध्यक्ष सतीश दिवाकर ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य योगी सरकार के आठ साल के सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण योजनाओं का संदेश जनता तक पहुंचाना था। इस मौके पर ओमप्रकाश वर्मा, डॉ. रामकैलाश यादव, नगर अध्यक्ष शिवम दिक्षित, विष्णु सक्सेना,चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मयंक तिवारी,जिला कोषाध्यक्ष उत्कर्ष अग्रवाल,आकाश गुप्ता,शालू गुप्ता,दीपक गुप्ता कालू,अभिषेक,सुशील,गगन,राजा,सतीश,लकी आदि लोग मौजूद रहे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleअधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार के स्थानांतरण को अपनी जीत बताया
    Next Article निशिकांत दुबे ने मुख्य न्यायाधीश को लेकर दिया बयान, मचा हंगामा

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.