समय भास्कर,फिरोजाबाद। कलश यात्रा को रोकने एवं हाथापाई इत्यादि को लेकर ग्राम बसई मोहम्मदपुर में गुर्जर समाज की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई जिसमें 20 मार्च को लोनी में निकाल गई विधायक नंदकिशोर गुर्जर की कलश यात्रा को प्रशासन ने रोका था और यात्रा में मौजूद लोगों से हाथापाई कर उनका कुर्ता फाड़ दिया था साथ ही रामचरितमानस को खंडित करने का प्रयास किया गया था जबकि प्रस्तावित कलश यात्रा की प्रशासन द्वारा अनुमति दी गई थी।
इस पूरे प्रकरण में अभी तक दोषी अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिससे गुर्जर समाज में रोष है और वह सड़क पर आंदोलन करेगा। आगामी 13 अप्रैल को गुर्जर समाज के लोग प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मिलने जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता कैप्टन राजेश्वर सिंह गुर्जर ने की। इस अवसर पर शैलेन्द्र सिंह गुर्जर,मोनू गुर्जर,सचिन गुर्जर,अनार सिंह गुर्जर,अजय पाल गुर्जर,संजू गुर्जर मौजूद रहे।
