देवी जागरण में मधुर गीतों के साथ झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

समय भास्कर,एका। ग्राम रामपुर में चल रही कथा के सातवें दिन कथा व्यास रामेश्वर गिरी ने देवी भागवत कथा में मां कालरात्रि माता की महिमा का गुणगान किया। माता रानी ने धर्म की स्थापना के लिए दुष्टों का संघार किया। महादेव की प्रतिष्ठा में भव्य आरती का भक्तों ने आनंद उठाया।श्रीमद् देवी भागवत कथा में शुक्रवार को रात्रि में भव्य देवी जागरण हुआ।

मां कैला चामुंडा देवी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा गायक राकेश पंडित,धर्मवीर तोमर,सीमा जोहार के साथ लक्ष्मी किशोरी ने खचाखच भरे पंडाल में अपनी मधुर गीतों के माध्यम से नवरात्रि की नौ देवियों का महत्व समझाया। राधा कृष्ण की झांकी के साथ फूलों की होली खेली गई। भगवान शिव पार्वती के साथ भोला नादिया की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भक्त हनुमान के साथ बानरों की उछाल कूद देख बच्चे सहम गए। मां काली के तांडव के साथ रौद्र रूप को भगवान शिव ने गुस्से को शांत किया। कथा आयोजन याकेंद्र जैन द्वारा तारा रानी की कथा पूजा अर्चना के साथ सुबह 4 बजे देवी जागरण का समापन हुआ। पूरे समय शांति व्यवस्था के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ एक पुलिस सतर्क रही।

Share.
Exit mobile version