Mahindra ने XEV 9S का नया 6-सीटर वैरिएंट पेश किया है. इसमें दूसरे रो की नॉर्मल बेंच सीट की जगह अलग-अलग कैप्टन सीट दी गई हैं. कंपनी का कहना है कि इससे केबिन ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक हो जाता है. नया सीटिंग विकल्प Pack Two Above, Pack Three और Pack Three Above वैरिएंट में उपलब्ध है. नई सीटिंग व्यवस्था के अलावा XEV 9S के फीचर्स, बैटरी विकल्प और मोटर में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

XEV 9S को Mahindra के INGLO इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. इसमें दो बैटरी विकल्प मिलते हैं. 59 kWh बैटरी वाले मॉडल में 228 bhp की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 380 Nm का टॉर्क पैदा करती है. इसकी दावा की गई रेंज 521 किलोमीटर है. दूसरे विकल्प में 79 kWh की बैटरी मिलती है. यह 281 bhp की ताकत और 380 Nm का टॉर्क देती है. इस मॉडल की दावा की गई रेंज 679 किलोमीटर तक है. 6-सीटर विकल्प में बैटरी और मोटर से जुड़ा कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Mahindra XEV 9S के 6-सीटर वर्जन की कीमत संबंधित 7-सीटर वैरिएंट से 25,000 रुपये ज्यादा रखी गई है. इसकी कीमत 25.25 लाख रुपये से 30.15 लाख रुपये तक है. ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं. नई व्यवस्था में दूसरी रो में दो अलग-अलग कैप्टन सीट मिलती हैं. इन सीटों के साथ अलग आर्मरेस्ट दिए गए हैं. बीच में वॉक-थ्रू जगह भी है, जिससे तीसरी रो तक पहुंचना पहले के मुकाबले आसान हो जाता है.इस तरह XEV 9S में अब 2+2+2 सीटिंग व्यवस्था मिलती है. यह खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश की गई है, जो दूसरी रो में ज्यादा आराम और प्राइवेट स्पेस चाहते हैं.

 

Share.
Exit mobile version