पंकज दुबे/ मीरा-भाईंदर

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका स्वच्छ भारत अभियान 2023 के तहत शहर के विभिन्न जगहों पर स्वच्छता अभियान चला रही है । इसी मुहिम के तहत 21 अक्टूबर को पालिका के आयुक्त संजय काटकर की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
प्रभाग क्रमांक 5 के विभिन्न जगहों पर इस अभियान को चलाया गया, जहां आयुक्त संजय काटकर ने मीरा रोड रेलवे स्टेशन के सामने साफ-सफाई, फुटपाथ की स्वच्छता और मरम्मत, सिंगल यूज प्लास्टिक के अंतर्गत कार्यवाई आदि विषयों पर संज्ञान लिया।
इसके साथ ही आयुक्त संजय काटकर ने अपनी टीम के साथ प्रभाग के विभिन्न उद्यानों और स्कूलो का दौरा किया और स्वच्छता के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी ।

Share.
Exit mobile version