-बलिदानियों के आदर्शों से बच्चों को कराया परिचित, संस्कारों की दी सीख
समय भास्कर संवाददाता
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद विकासखंड के ग्राम साढूपुर स्थित श्री शिव शंकर लाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष यू.के. दीक्षित ‘वरुण’ और विद्यालय प्रबंधक अमित मिश्रा एडवोकेट ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए अनेक महापुरुषों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके त्याग और बलिदान के प्रति देशवासियों को सदैव कृतज्ञ रहना चाहिए।
उन्होंने बच्चों से महापुरुषों के आदर्शों को केवल स्वतंत्रता दिवस तक सीमित न रखकर अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन के अनावश्यक इस्तेमाल से दूर रहने, माता-पिता की बात मानने और बड़ों का सम्मान करने की सीख दी। विभिन्न संस्मरणों के माध्यम से बच्चों को संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति की गई।विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा एडवोकेट, प्रबंधक अमित मिश्रा एडवोकेट, प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार, सहायक अध्यापक दीपक बाबू, शिवकुमार, लिपिक सुनील कुमार सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं व ग्रामीण मौजूद रहे।
