फिरोजाबाद। नगर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में रविवार को विद्युत करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई। जबकि दूसरा अचेत हो गया जिसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के चनौरा में रविवार की दोपहर विद्युत करंट लगने से झुलसे श्रमिक की मौत हो गई।
साथी श्रमिकों के अनुसार बिहार राज्य निवासी 30 वर्षीय विगू राय नगर निगम द्वारा थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव चनौरा खत्ता घर में निर्माण कार्य चल रहा है। विगू रोलर चलाने का काम करता था वह दोपहर को खाना खाने के लिए अपने कमरे पर आया,जहां उसे करंट लग गया। जिससे वह जमीन पर गिरकर अचेत हो गया। इसकी जानकारी उसके साथी श्रमिकों को हुई तो वह आनंन फानंन में उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। साथी श्रमिक घटना की जानकारी देने से कतराते रहे वह स्पष्ट नहीं कर सके कि मृतक को कैसे करंट लगा है। वही थाना दक्षिण के मोहल्ला कटरा में दीवार तोड़ते समय  श्रमिक 28 वर्षीय अंकुर पुत्र बुलाखिदास निवासी आजाद नगर थाना लाइन पार विद्युत करंट लगने से अचेत हो गया। उसे उपचार के लिए उसके साथी लोग सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां उसका उपचार जारी है। परिजन भी ट्रामा सेंटर पहुंच गए।
Share.
Exit mobile version