समय भास्कर, फिरोजाबाद। थाना उत्तर पर रविवार को पुलिस पेंशनर्स समस्या समाधान दिवस गोष्टी का आयोजन किया गया। जिला पेंशनर संस्था के अध्यक्ष के0एल0 गोला, हेतराम सिंह, किशोरी लाल, सचिन आदि रिटायर्ड पुलिसकर्मियों ने थाना उत्तर प्रभारी कमलेश कुमार को अपनी समस्याएं बताईं। रिटायर्ड पुलिस कर्मियों की समस्याओं को उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस पेंशनर समस्या समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को थानावर किया जाता है।
Previous Articleविद्युत करंट लगने से एक श्रमिक की मौत,दूसरा अचेत
Next Article पुलिस ने दो शातिर बदमाश पकड़े
