फ़िरोज़ाबाद। भगवान महर्षि परशुराम की शोभायात्रा 4 मई को अपरान्ह तीन बजे से राजा दाल मिल रसूलपुर से निकलेगी
यह जानकारी जिला ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने दी है उन्होंने बताया शोभायात्रा राजा दाल मिल से प्रारम्भ होकर छोटा चौराहा , घण्टाघर , सदर बाजार , जलेसर रोड , पुराना डाकखाना चौराहे होते हुए रामलीला मैदान स्थित परशुराम शिविर पर पहुचेंगी। इस बार शोभायात्रा में पुरुषों के साथ ज्यादा से ज्यादा महिलाये शामिल होंगी।
शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकिया कई डोले काली अखाड़ा ऊंट , श्री बजरंगबली की झांकी एवं बैंड शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण होंगे। शोभायात्रा में किसी भी प्रकार का कोई चन्दा नही लिया जाएगा। अगर कोई चन्दा लेता है। तो उसकी जानकारी जिलाध्यक्ष एवं संयोजक परशुराम शोभायात्रा के अलावा जिला ब्राह्मण महासभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को दे, उन्होंने बताया कि शोभायात्रा की सफलता के लिये एक आयोजन समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति के सहयोग से ही शोभायात्रा को शहर में भव्यता के साथ निकाला जाएगा। उन्होंने बताया परशुराम शोभायात्रा समिति के जिलाध्यक्ष तरुण कुमार उपाध्याय एवं संयोजक दिनेश कुमार वशिष्ठ को बनाया गया है।
प्रेसवार्ता में शिव कुमार शर्मा ( एडवोकेट) तरुण उपाध्याय, उमाकांत पचौरी, किरन पांडेय, विकास दीक्षित, अशोक गर्ग, सन्दीप तिवारी, प्रशांत शर्मा, अरविंद पचौरी, सुनील शर्मा, अरविन्द तेनगुरिया, विकास दुबे, अश्वनी शर्मा, प्रशांत वशिष्ट , कृष्ण कांत वशिष्ठ ,अमित उपाध्याय, गुड्डा पहलवान आदि लोग उपस्थित रहे।