जसराना। एसडीएम द्वारा लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित करने पर लेखपालों में आक्रोश व्यक्त किया। लेखपालों ने तहसील में धरना दिया। एसडीएम को ज्ञापन देकर लेखपालों ने निलंबन वापिस लेने की मांग की। एसडीएम ने निलंबन वापिस लेने के साथ ही समस्याओं के समाधान की बात कही।

अनुशासनहीनता का आरोप लगा एसडीएम जसराना पुष्पेंद्र सिंह ने लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष मनोज यादव को निलंबित कर जांच कराने का आदेश दिया था। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष के निलंबन को लेकर लेखपाल आक्रो​शित हो गए। शनिवार को तहसील में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हम एक है के नारे लगाए। इस दौरान लेखपालों ने कहा लेखपालों से क्षेत्र में कार्य कराए जाते हैं लेकिन शासन द्वारा मिलने वाल पैसा नहीं मिल पाता है। सर्दियों में जलने वाले अलाव का पैसा भी उन्हें नहीं मिला है।

कहा कि आ​र्थिक समस्याओं की मांग उठाने पर ही लेखपाल मनोज यादव को​ निलंबित किया गया है। लेखपालों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर निलंबन को ज्ञापन देकर निलंबन को वापिस लेने की मांग की। इस दौरान एसडीएम ने लेखपालों से चर्चा कर ​मनोज यादव का निलंबन वापिस ले ​लिया। तहसील संघ के जिला मंत्री ​फिरासत हुसैन ने कहा चर्चा के बाद एसडीएम ने निलंबन वापिस ले लिया है। वहीं आ​र्थिक समस्याओं को भी दूर करने का वायदा किया है।

Share.
Exit mobile version