सिनेमा 70mm। लव सेक्स और धोखा 2 का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और अब दर्शक इस फिल्म के रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। आज के दौर के युवाओं से कनेक्ट करने वाली गहरी काली डिजिटल दुनिया की कहानी बयान करती फिल्म। मेकर्स ने फिल्म के रिलीज के पहले फिल्म से कुछ झलकियां शेयर की हैं, जो की अपने आप में दिलचस्प हैं। इन सब के बीच, मेकर्स ने एक और वीडियो जारी किया है जिसमें हम अनु मलिक को फिल्म की रिलीज को लेकर काफी एक्साइटमेंट दिखाते देख सकते हैं ।
अनु मलिक पूरी तरह से लव सेक्स और धोखा 2 के जादू में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में सामने आए उनके एक वीडियो में हम उन्हें अपने सुपरहिट गाने को गाकर लव सेक्स और धोखा 2 को प्रमोट करते हुए देख सकते हैं ।
अनु मलिक फिल्म में कैमियो करते नजर आने वाले हैं। उनके साथ फिल्म में मौनी रॉय, सोफी चौधरी और तुषार कपूर भी स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। वहीं, जारी किए जाने वाले इस वीडियो के साथ फिल्म की रिलीज से जुड़ा उत्साह और बढ़ने की उम्मीद को जा रही है ।
लव सेक्स और धोखा 2 को दिबाकर बनर्जी द्वारा डायरेक्ट किया गया है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है ।
