थाना लाइनपार क्षेत्र में दबंगों का आतंक
फ़िरोज़ाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में दबंगों ने युवक को धारदार हथियार से घायल कर दिया। उसे आगरा रेफर किया गया है। पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। नगला विष्णु निवासी शिव कुमार पुत्र शंकर यादव शनिवार रात साढ़े आठ बजे करीब रामनगर जूस पीने को गया था। उसी दौरान दुकान पर घात लगाकर बैठे लोगो ने अचानक चाकू व अन्य हथयारों से उस और हमला कर दिया। जिससे शिवकुमार गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।
पता चलते पिता व परिवार के लोग वहा पहुंचे। उसकी हालत देख वह लोग घबरा गए। उसे उपचार को जिला अस्पताल लेकर आए। उसकी गंभीर हालत देख चिकित्सक ने उसे आगरा रेफर कर दिया। परिजन उसे उपचार को आगरा ले गए। पिता ने थाने में राजा राठौर पुत्र मायाराम,प्रदीप पुत्र मुरारीलाल,राजकुमार पुत्र मायाराम,भरत पुत्र राजकुमार व राजा के भतीजा व अज्ञात लोगो खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
