फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी फिरोजाबाद जिला के सभी 1248 बूथों पर 23 जून 2025 से 6 जुलाई 2025 तक चलने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस एवं जन्मदिन अभियान, एक पेड़ मां के नाम अभियान व महीने के अंतिम रविवार 11 बजे लाइव प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 123 वें संस्करण को अपने अपने बूथ पर सुना।

जिले के सभी वर्तमान व निवर्तमान जनप्रतिनिध, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला व मोर्चों के जिला पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के जिला संयोजक व सह संयोजक, सभी मंडलों के अध्यक्ष, प्रभारी, मंडलों के पदाधिकारी, मंडलों के मोर्चों के अध्यक्ष व पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक व शक्ति केंद्र प्रभारी, सभी 1248 बूथ अध्यक्ष व बूथ की कार्यकारिणी अपने बूथ पर रहकर मन की बात का लाइव प्रसारण सुनकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इन कार्यक्रमों के पश्चात उक्त सभी ने अपने बूथ पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत 10-10 पौधे रोपित कर उक्त सभी कार्यक्रमों के चित्र विवरण सहित सरल ऐप पर भारी संख्या में अपलोड किये।

इसी श्रृंखला में भारतीय जनता पार्टी फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने पारसनाथ कोल्ड स्टोरेज टूंडला के बूथ संख्या 168 पर रहकर मन की बात कार्यक्रम को लाइव सुना व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विषय रखा। कार्यक्रम के पश्चात पारसनाथ कोल्ड स्टोरेज के स्वामी राजीव जैन बबलू व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सचिन जैन के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृहद रूप से पौधारोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा योगेंद्र सिंह चौहान, अभियान के संयोजक शिव शंकर शर्मा, सह संयोजक वीरेन्द्र प्रताप सिंह, नवीन जैन, संजय जैन लालजी, धीरज सिंह आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।

इसी श्रृंखला मे उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सुमित प्रताप सिंह, कॉपरेटिव अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह, पूर्व विधायक हरिओम यादव, पूर्व विधायक जसराना रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव, अरांव ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत, मदनपुर ब्लॉक प्रमुख जोगेंद्र सिंह, टूंडला ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र धनगर, नारखी ब्लॉक प्रमुख रविता सुशील चक, सिरसागंज चेयरमैन रंजना गुरुदत्त सिंह, टूंडला चेयरमैन भंवर सिंह, पूर्व चेयरमैन राघवेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन अवनीश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, विधानसभा संयोजक सुरेंद्र सावन झा, मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, विनोद पाल सिंह बिन्नू, महावीर सिंह, पूरन सिंह बीडीसी, देवेंद्र बेनीवाल, शिवजीत सिंह वीरू, यशपाल यादव, मंजेश शर्मा, राजवीर सिंह, ज्योति गुप्ता, देश दीपक चौहान, अतुल शुक्ला, अमलेश राजपूत, ओमेंद्र बघेल, रामप्रकाश लोधी, शीलू सविता, ब्रजवीर सिंह चौहान, विवेक पाराशर, अनंत प्रताप सिंह, शशांक प्रताप सिंह, धर्मेंद्र तेनगुरिया, नरेश बघेल, सूरज धाकरे, वेदप्रकाश बघेल, सुरजीत राजावत, विष्णु चौहान, आदि गणमान्य जनों व कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथ पर रहकर मन की बात का कार्यक्रम सुना व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

Share.
Exit mobile version