फ़िरोज़ाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री एवं फिरोज़ाबाद के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा की गई जीएसटी दरों में भारी कटौती से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने करों में इतनी बड़ी राहत दी है। अब रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं सस्ती हो गई हैं। उन्होंने बताया कि 28% टैक्स स्लैब में आने वाली 90% वस्तुओं को घटाकर 18% पर ला दिया गया है। इसी तरह 12% स्लैब में आने वाली लगभग 99% वस्तुओं को 5% या शून्य कर श्रेणी में शामिल किया गया है।

दूध, दही, पनीर, मक्खन और जीवन रक्षक दवाओं पर जीएसटी शून्य।
तेल, शैम्पू, साबुन, टूथपेस्ट जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं पर दरें कम।
कृषि उपकरण, टायर, कीटनाशक दवाओं पर जीएसटी घटाकर 5% किया गया।
शिक्षा संबंधी वस्तुओं (कापी, पेन, पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स आदि) पर कोई टैक्स नहीं।
जीवन रक्षक दवाओं और स्वास्थ्य बीमा पर छूट, ऑक्सीजन और टेस्ट किट पर भी बड़ी कटौती। होटल, रेस्टोरेंट और 2500 रुपये तक के जूतों पर जीएसटी में राहत।

योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि इससे किसानों की लागत घटेगी, उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और आम आदमी की आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। साथ ही “स्वदेशी बनाओ, स्वदेशी अपनाओ” का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि यह कदम भारत को आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ओर ले जाएगा।

उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यापारी द्वारा ग्राहकों को जीएसटी सुधार का लाभ नहीं दिया जाता है तो जनता निर्धारित टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकती है।

प्रेस वार्ता में भाजपा के जिला व महानगर पदाधिकारी, विधायक और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Share.
Exit mobile version