समय भास्कर,फिरोजाबाद। किसी के दुख में शामिल होना और उसकी मदद करना ही मानव सेवा है। ऐसी ही एक मिसाल शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता ने दी।

शहर के बालरोग विशेषज्ञ डॉक्टर मुकेश यादव के यहां डेंगू से पीड़ित मुस्लिम बच्चा एडमिट था,जिसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। बच्चे की प्लेटलेट मात्र 12000 रह गई और उसको ब्लीडिंग हो रही थी। चिकित्सक ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए सलाह दी कि तुरंत बच्चे को जंबो पैक लगाना होगा,इसका इंतजाम कर लो।

परिजनों द्वारा अपने कई सहयोगी से जंबो पैक के लिए मदद मांगी गई किंतु बच्चों का ब्लड ग्रुप मैच न होने के कारण ब्लड  नहीं मिल पा रहा था। परिजनों द्वारा सहायता की अपील की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता   कपिल द्वारा रात्रि में ही जाकर ट्रामा सेंटर में बच्चे को ब्लड दिया। जिससे बच्चे की जान बच सकी। इसके बाद परिजनों ने संघ कार्यकर्ता को धन्यवाद दिया। इस कार्य के लिए संघ कार्यकर्ता की लोगों द्वारा सराहना की गई है।

Share.
Exit mobile version