फ़िरोज़ाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने दो चोरों को मुठभेड में गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्त पैर मे गोली लगने से घायल हो गए। उनके पास से पुलिस ने हथियार व नगदी बरामद की।
अभियुक्तों के बारे में पता चलते ही रसूलपुर पुलिस वहा पहुंच गई। पुलिस ने वहा चैकिंग अभियान शुरू कर दिया।
चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को बाइक पर सवार 02 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देख अभियुक्तो ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जबावी कार्यवाही की। जिसमें दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गये।पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पकड़े अभियुक्तों के नाम पते अर्जुन उर्फ घोडा पुत्र मुन्ना तथा दीपक उर्फ गुल्ला पुत्र अरविन्द उर्फ राजवीर निवासी विष्णुपुरा थाना बाह आगरा बताए है।

पुलिस ने उनके पास से दो तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर, चार जिन्दा कारतूस 315 बोर, 41,200 रुपए, एक बाइक अपाचे बरामद की है। बाइक सीज की गई।
एसपी सिटी शिव शंकर प्रसाद ने बताया 14 मई को मुन्नालाल पुत्र डिप्टी सिंह से अज्ञात अभियुक्तों ने मोटर साइकिल पर लिफ्ट माँगी। लिफ्ट देने के पश्चात रास्ते में उक्त अभियुक्त ने वादी की जेब से 49 हजार रूपये चोरी कर लिये। इसी प्रकार चार अप्रैल को थाना दक्षिण क्षेत्र में वादी से लिफ्ट माँगकर उसकी जेब से रुपये चोरी कर लिए थे। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज की गई।

Share.
Exit mobile version