नवागत बीएसए के प्रयास से बदलने लगी कार्यालय परिसर की सूरत

परिसर के सौंदर्यीकरण के काम में आई तेजी

मथुरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की बाउंड्री वॉल चंद सप्ताह बाद विभागीय योजनाओं का गुणगान करती दिखेगी । चंद महीने पहले आयीं बीएसए के प्रयास से परिसर के सौंदरीकरण का काम जोर- शोर से प्रारंभ हो गया है। परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए तेजी से कार्य कराये जा रहे हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में पिछले कुछ दिनों से साफ सफाई एवं रंगाई पुताई का काम तेजी से चल रहा है। परिसर की बाउंड्री वॉल होने के साथ ही परिसर में जल भराव की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मिट्टी डलवाकर व्यवस्थित कराया जा रहा है । ताकि परिसर स्वच्छ और सुंदर दिखे। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मीटिंग हॉल को भी जल्द ही बतानुकूलित एवं आधुनिक संसाधनों से लैस किया जाएगा। नगर निगम के सहयोग से जहां परिसर और बाउंड्री वॉल के कार्य को पूर्ण कराया जा रहा है। वही सभागार एवं कार्यालय को सुव्यवस्थित एवं सुंदर बनाने के लिए विभाग को मिलने वाली धनराशि का उपयोग किया जाएगा।

बीएसए कार्यालय की बाउंड्री वॉल पर जल्द ही विभागीय योजनाओं की जानकारी देने वाले फ्लेक्स लगाए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता और अधिक बेहतर बनाने के साथ ही परिसर को सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के प्रयास की शुरुआत अपने कार्यालय परिसर से की है। उन्होंने बताया कि परिषदीय स्कूलों में अध्यनरत बच्चों को शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली प्रत्येक सुविधा समय से मिले यही प्रयास है । स्कूलों के शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों से भी निरंतर संवाद किया जाएगा।

 

Share.
Exit mobile version