फ़िरोज़ाबाद। थाना खैरगढ़ पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जखारा मोड़ से चेकिंग के दौरान पकड़ा और न्यायिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र नेत्रपाल सिंह, निवासी नगला डहर, थाना खैरगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस धारा 108 के तहत कार्रवाई कर रही थी और उसकी तलाश काफी समय से की जा रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है।

Share.
Exit mobile version