फ़िरोज़ाबाद। थाना लाइनपार पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध असलाह बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य ने पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान अभियुक्त अंशुल पुत्र राजकुमार, निवासी कुर्री, थाना लाइनपार को **यादराम की ठार क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने अभियुक्त के पास से  एक तमंचा 315 बोर और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।

 

Share.
Exit mobile version