समय भास्कर,शिकोहाबाद। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में लखनऊ तक एक जन चेतना यात्रा निकाली गई। चेतना यात्रा सोमवार को नगर में पहुंची। यहां पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इतना ही नहीं यात्रा के साथ नगर सीमा से बाहर तक गए। राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि जन चेतना पैदल यात्रा यूनियन के राष्ट्रीय कार्यालय से प्रारंभ होकर लखनऊ के लिए रवाना हुई है।

11 अक्तूबर को लखनऊ पहुंचेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर हम पैदल यात्रा कर रहे हैं। इसका उद्देश्य किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराना है। यात्रा में राजकुमार यादव,विनीत सिंह उर्फ विन्नू, गौरव सिंह,आशु यादव, ओमवीर यादव,सलीम,सतीश यादव और प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Share.
Exit mobile version