फिरोजाबाद,। दिगम्बर जैन महासमिति उत्तर प्रदेश–उत्तरांचल की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन विभव नगर स्थित राजेन्द्र प्रसाद जैन (राजू) के निवास पर उनकी अध्यक्षता में किया गया। बैठक में दिगम्बर जैन महासमिति के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष विपिन जैन सर्राफ (मेरठ) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में 21 व 22 मार्च 2026 को अयोध्या में आयोजित होने वाले जैन एकता सम्मेलन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विपिन जैन सर्राफ ने सम्मेलन की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में सहभागिता करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगलाचरण से पंडित चक्रेश जैन (एसबीआई) द्वारा किया गया। बैठक का संचालन राष्ट्रीय मंत्री एवं सम्भागीय अध्यक्ष संजय जैन एडवोकेट (पीआरओ) ने किया। उन्होंने उपस्थित सदस्यों का परिचय कराते हुए महासमिति की गतिविधियों एवं कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए विपिन जैन सर्राफ ने कहा कि दिगम्बर जैन महासमिति जैन समाज की सर्वोच्च संस्था है, जिसके माध्यम से प्रदेश, अंचल, सम्भाग एवं इकाइयों में लाखों सदस्य संगठित हैं। महासमिति पुरुष, महिला एवं युवा प्रकोष्ठों के माध्यम से धार्मिक, सामाजिक व रचनात्मक कार्यों द्वारा समाज एवं राष्ट्र की सेवा कर रही है। संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से वे उत्तर प्रदेश के विभिन्न सम्भागों का भ्रमण कर रहे हैं।

बैठक में राजेन्द्र प्रसाद जैन राजा, साहस जैन (प्राचार्य), संजय जैन (रैमजा), श्याम सुंदर जैन (पूर्व प्रधान), विजय जैन एडवोकेट, मयंक जैन (माइक्रोटेक), ललित मोहन जैन रपरिया, मुकेश जैन (विभव नगर), जय प्रकाश जैन, संदीप जैन पिंकी, पवन जैन, राहुल (एमआर), प्रमोद जैन सोनल, अशोक जैन, अनुज जैन (तुलसी विहार), देवेन्द्र जैन सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष विपिन जैन सर्राफ एवं सम्भागीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय मंत्री संजय जैन (पीआरओ) का तिलक, माला, दुपट्टा एवं शाल भेंट कर भव्य अभिनन्दन किया गया। बैठक के अंत में राजेन्द्र प्रसाद जैन (राजू) ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

 

Share.
Exit mobile version