फिरोज़ाबाद। थाना खैरगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हत्या के प्रयास के आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी को पैर में गोली लगने से चोट आई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें आरोपी के आने की सूचना मिली। पुलिस ने साती रोड पर घेराबंदी की। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर रुकने के इशारे पर न रुकते हुए पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में उसकी पहचान गुलफाम, निवासी रसूलपुर टंकी, थाना रसूलपुर, के रूप में हुई।पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस और एक मिस कारतूस बरामद किया है।
