फिरोजाबाद। शहीद भगत सिंह युवा सेवा समिति  पंजीकृत द्वारा बी.एस.आई.टी.आई., चंदवार गेट परिसर में शहीद भगत सिंह की 118वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर की महापौर कामिनी राठौर, गौसेवा प्रांतीय अध्यक्ष रमाकांत उपाध्याय, पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, भाजपा नेत्री डॉ. अनुपमा शर्मा, समिति संरक्षक रामबाबू धनगर व एड. ब्रजेश धनगर, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा उदय गुप्ता तथा सतेंद्र यादव रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजी. अजीत यादव ने की। समिति पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर तथा प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर समस्त अतिथियों ने शहीद भगत सिंह के विचारों, साहस और निडरता पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

समिति अध्यक्ष सुनील धनगर, ब्रजेश झा, वैभव मुरवारिया, पंकज बघेल, विशाल सक्सेना, अमन यादव, संदीप निषाद, कमलकांत बघेल, ओमबाबू धनगर, विवेक यादव, अरविंद धनगर, रामबृज धनगर, राहुल बघेल, प्रशांत गुप्ता, पंकज कुशवाह, प्रियम गुप्ता, देशराज राठौर, किशन झा, अभी शर्मा, अभिषेक धनगर, हिमांशु बघेल, विजय सिंह परिहार, मनोज बघेल बसई, अनिल बघेल, विष्णु राठौर, सूरज यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Share.
Exit mobile version