जसराना। क्षेत्र के प्रख्यात समाजसेवी लोधी देवेंद्र सिंह ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जीवन चरित्र और उनके आदर्श हर युग के लिए प्रासंगिक हैं। रामलीला का मंचन केवल एक नाट्य रूपांतरण नहीं बल्कि धर्म, त्याग, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की एक जीवंत प्रेरणा है।
देवेंद्र सिंह ने ग्राम सेवापुर कौरारा बुजुर्ग एवं ग्राम बड़ागांव में आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव के शुभारंभ समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर दोनों गांवों में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं समस्त ग्रामवासियों ने फूल-मालाओं और स्मृति चिन्हों के साथ उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रभु राम का जीवन हमें सिखाता है कि किस प्रकार पारिवारिक और सामाजिक कर्तव्यों का पालन करते हुए धर्म के पथ पर अडिग रहा जा सकता है। उनके पितृ-भक्ति, भरत का भ्रातृ-प्रेम और हनुमान की निस्वार्थ सेवा, यह सभी आदर्श आज के समाज के लिए प्रकाश स्तंभ हैं। हमें रामलीला के पात्रों से सीख लेकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए।
सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों ने मिलकर प्रभु की लीला का अमृत रसपान किया और रामलीला के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर लोधी देवेंद्र सिंह, लोधी दिनेश राजपूत, डॉ. विजेंद्र सिंह वर्मा, अभय राजपूत, अनिल राजपूत, मुकेश राजपू

Share.
Exit mobile version