Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»Home»न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के निकट मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को मारी टक्कर,15 की मौत, 60 घायल
    Home

    न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के निकट मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को मारी टक्कर,15 की मौत, 60 घायल

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarJune 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    दार्जिलिंग।सोमवार को बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के निकट एक मालगाड़ी ने सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मार दी, जिससे ट्रेन के दो पिछले डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना आज सुबह करीब नौ बजे न्यू जलपाईगुड़ी और रंगापानी रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। हादसे में अब तक 15 लोगों के मरने की खबर है। इसके अलावा 60 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बहुत बड़ा हादसा हुआ है। निजबाड़ी से कुछ दूर पहले ट्रेन खड़ी थी। अचानक पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो बोगी एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गई। वहीं मालगाड़ी का एक डिब्बा हवा में ऊपर उठ गई। वहीं हादसे के बाद रेल परिचालन ठप है।

    बंगाल ट्रेन हादसे को लेकर रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और सीईओ जया वर्मा सिन्हा ने कहा,बचाव अभियान पूरा हो गया है। सिग्नल की अनदेखी करने वाले लोको पायलट की मौत हो गई है और मालगाड़ी के ड्राइवर, असिस्टेंट ड्राइवर और कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के गार्ड की दुर्घटना में मृत्यु हो गई है।

    हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस रेल दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, “एनएफआर जोन में दुर्भाग्यपूर्ण हादसा। बचाव कार्य जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ एकसाथ मिलकर काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

    सहायता राशि में बढ़ोत्तरी की घोषणा
    पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि- हादसे के पीड़ितों को दी जाने वाले अनुग्रह राशि में बढ़ोत्तरी की गई है। इसमें मरने वाले के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.5-2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल होने वालों को 50-50 हजार सहायता राशि दी जाएगी।

    पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के संबंध में रेलवे ने सहायता और जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं-

    Image

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous ArticleNew Delhi-E-Paper-17-6-2024
    Next Article New Delhi-E-Paper-18-6-2024

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन

    November 13, 2026

    HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन

    October 16, 2026

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन

    October 14, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.