शिकोहाबाद। नगर के मुहल्ला गढैया में शुक्रवार की रात हुई बारिश के चलते एक मकान धराशाई हो गया। वहीं एक कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिर पड़ी। गनीमत रही कि इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं हुई।  नगर के मुहल्ला गढैया में शनिवार सुबह के करीब अचानक एक मकान भरभरा कर गिर पड़ा। इसमें एक महिला दुर्रो रहती थीं।

जब मकान गिरा, उस समय महिला बाहर बैठी हुई थी। मकान के मलवा उनके ऊपर आकर गिरा। जानकारी होते ही मोहल्ले के लोगों ने मौके पर पहुंच कर आनन-फानन में उन्हें मलवे से निकाला। गनीमत रही कि उनके ज्यादा चोट नहीं आई। वहीं एटा रोड स्थित श्री जय शिव दुर्गा शीतगृह प्राइवेट लिमिटिड की दीवार बरसात के चलते पलट गई।

Share.
Exit mobile version