Mumbai – स्टार गोल्ड के ‘छावा’ राउंडटेबल में विक्की कौशल का निर्देशक लक्ष्मण उटेकर पर Deleted Scenes को लेकर मज़ेदार बात की। हाल ही में हुए स्टार गोल्ड राउंडटेबल में फिल्म ‘छावा’ की टीम — अभिनेता विक्की कौशल (छत्रपति संभाजी महाराज), निर्देशक लक्ष्मण उटेकर, दिव्या दत्ता (महारानी सोयराबाई) और विनीत सिंह कुमार (कवि कालाश) — एक साथ बैठी और फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए।
गुफ़्तगू के दौरान एक हल्के-फुल्के पल में विक्की कौशल ने हंसी-मज़ाक करते हुए लक्ष्मण उटेकर से कहा कि जो सीन फिल्म से हटाए गए हैं, उन्हें स्टार गोल्ड पर राउंडटेबल के दौरान दिखाया जा सकता है।
इस मस्तीभरे पल ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है, जो फिल्म के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
देखिए ‘छावा’ — वीरता, बलिदान और छत्रपति संभाजी महाराज को समर्पित यह महागाथा — इस इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर, 17 अगस्त, रविवार रात 8 बजे, सिर्फ़ स्टार गोल्ड पर।
