फिरोजाबाद। जनपद में निपुण विद्यालय उत्सव कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र दबरई पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए सभी शिक्षकों को बधाई दी। लखनऊ राज्य परियोजना कार्यालय से आई सुश्री चैतन्य ने शिक्षकों को डिजिटल उपकरणों के प्रयोग के संबंध में बताया गया।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सदर ओम प्रकाश अकेला ने बताया सदर खंड में 82 विद्यालय निपुण विद्यालय की श्रेणी में आए हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को इसके लिए बधाई दी। कार्यक्रम में निपुण विद्यालय की श्रेणी में आए विद्यालयों के अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। एसआरजी जय शर्मा व सुभाष ने निपुण विद्यालयों के अध्यापकों का आभार जताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निपुण विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाए उपस्थित थी।

Share.
Exit mobile version