फिरोजाबाद।  थाना फरिहा क्षेत्र में जबरन खेत नाम न करने पर दबंगों ने महिला को मारपीटकर घायल कर दिया। घटना की थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने  घायल महिला का मेडिकल कराया है। मढ़ा निवासी कुसुमा 35 वर्ष के पति ओंकार की कुछ दिन पूर्व मौत हो गई। उसके पास डेढ़ बीघा खेत है। खेत गांव में मौके की है। कुछ लोगों की उसके खेत पर नजर है।
गांव की ही कुछ दबंग लोग उसे खेत को हथियाना चाहते हैं। ऐसा कुसुम का कहना है। वह उसके खेत को जबरन अपने नाम करना चाहते हैं। उन्होंने कई बार खेत को उनके नाम करने की बात कही।महिला ने खेत उनके नाम नहीं किया। महिला का आरोप है शुक्रवार को दबंग उस खेत लिखवाने की बात कहने लगे। उसके विरोध करते ही वह लोग भड़क गए।
उन लोगों ने कुसुम देवी को लाठी डंडों से मारपीट कर दिया। उसकी चिक पुकार सुन पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने महिला को दबंगों से बचाया।महिला ने घटना की थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
Share.
Exit mobile version