समय भास्कर,शिकोहाबाद। सब्जी बेच कर ऑटो से घर लौट रहे चालक समेत किसान घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

सिरसागंज के गांव नगला चंदे निवासी अजयपाल (30) पुत्र मातादीन ऑटो चलाता है। वह ऑटो में गांव के ही किसान मनोज कुमार (25) पुत्र जनक सिंह के साथ अपने खेतों में उगाई सब्जी को लेकर फिरोजाबाद मंडी गए थे। सब्जी बेच कर जब दोनों घर लौट रहे थे,तभी मक्खनपुर क्षेत्र अंतर्गत रूपसपुर के समीप तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक और उसका साथी दोनों घायल हो गये। हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया,जहां दोनों का उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने ट्रक को पकड़ कर मक्खनपुर में खड़ा करा दिया है।

Share.
Exit mobile version