सिनेमा 70mm ।अभिनेता आयुष्मान खुराना न्यूयॉर्क में होने वाले टाइम्स 100 गाला में भाग लेंगे। आपको बता दें कि विश्व में प्रतिष्ठित टाइम पत्रिका दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों का सम्मान करती है । आयुष्मान TIME मैगज़ीन द्वारा दो बार सम्मानित हो चुकें है इसमें प्रतिष्ठित TIME100 इम्पैक्ट अवार्ड 2023 और TIME100 के लिए जिसमें उन्हें 2020 में दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में चुना गया था।

एक अभिनेता के तौर पर अपनी फिल्मों के साथ ही वो सामाजिक तौर पर यूनिसेफ राजदूत के रूप में बाल अधिकार संरक्षण के लिए कार्य करने के चलते सम्मान्नित हो चुकें है। पिछले साल TIME100 इम्पैक्ट अवार्ड के लिए चुने जाने वाले एकमात्र भारतीय थे।

टाइम्स के इस कार्यक्रम में दुनिया की बड़ी हस्तिया शामिल होंगी जिसमे पॉप स्टार दुआ लीपा ,सोफिया कोपोला (फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक), इलियट पेज (अभिनेता और फिल्म निर्माता), काइली मिनोग (गायक-गीतकार और अभिनेत्री), मार्क क्यूबन (व्यवसायी और टीवी व्यक्तित्व), मैक्स जैसी , वेरस्टैपेन (एफ1 ड्राइवर), माइकल जे. फॉक्स (मूवी अभिनेता), ताराजी पी. हेंसन (अमेरिकी अभिनेत्री), टोरी बर्च (डिजाइनर) आदि कुछ नाम हैं।

Share.
Exit mobile version