पुलिस ने महिलाओं को डीएम से मिलने से रोका
शिकोहाबाद। नगर के मुहल्ला शंकरपुरी में गंदगी, जलभराव और टूटी सड़कों को लेकर स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। बारिश के मौसम में क्षेत्रीय जनता काफी परेशान है। इस समस्या से परेशान महिलाएं बड़ी संख्या में शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में पहुंची। जब पुलिस विभाग ने उन्हें सभागार में जाने से रोक दिया, तो उन्होंने बाहर खड़े होकर नारेबाजी की।
महिलाओं ने कहा कि उनके बार्ड में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। सड़कों पर गंदा पानी भरा रहता है। जिससे महिला और बच्चियों को गंदे पानी से होकर निकलने में काफी परेशानी महसूस कर रही हैं। जिससे बच्चे, बुजुर्ग औरमहिलाओं को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है सड़क में गड्ढे और गड्ढो में गंदा पानी भरा होने से वाहन चालक कुछ समझ नहीं पाते और उनके वाहन आए दिन पलट जाते हैं। कई बार लोगों को चोटें भी आई हैं।
इस समस्या से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस लिए अधिकारियों को इस समस्या का शीघ्र समाधान करना चाहिए। अन्यथा स्थानीय जनता धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। जब महिलाएं संपूर्ण समाधान दिवस में सभागार में जाने लगीं तो वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हे रोक लिया। जिसके बाद उन्होंने बाहर खूब नारेबाजी की। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह लंबे समय सम क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के बारे में पालिका प्रशासन को अवगत करा रहे हैं, लेकिन पालिका प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।इस अवसर पर क्षेत्र की सभासद अखिलेश देवी, सनी यादव, राधेश्याम, नीरज,धीरेंद्र,जितेंद्र,अनिल गुप्ता,नारायन सिंह. उपेंद्र सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिला और पुरुष उपस्थित रहे।
