समय भास्कर,फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में सड़क पर आते जाते महिलाओं के साथ अश्लील हरकत इन तथा अश्लील गाना गाते दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी इन हरकतों से वहां से निकलने वाली महिलाएं काफी परेशान थी।उप निरीक्षक हिरदेश कुमार हेड कांस्टेबल अजय कुमार होमगार्ड अमन शर्मा अपराधियों की तलाश में घूम रहे थे। इस दौरान जलेसर रोड चौराहा पर दो युवक वहां से निकल रही महिलाओं तथा युवतियों को देख अश्लील गाने गा रहे थे।

महिलाओं तथा युवतियों को देख अश्लील हरकतें भी कर रहे थे। उनकी हरकतों से महिलाएं तथा युवतियों शर्म के कारण चेहरा नीचे कर निकल रही थी। इस दौरान पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस को देख दोनों तेज कदमों से भागने लगे। उनको भागता देख पुलिसकर्मियों ने पीछा किया। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।पूछे जाने पर पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम शनि पुत्र संतोष कुमार तथा आकाश पुत्र महेश बताया। दोनो ठार पूठा थाना रामगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस उनको पकड़ कर उठने ले गई।

Share.
Exit mobile version