फिरोजाबाद। थाना मटसेना पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट का सामान बरामद हुआ।प्रभारी निरीक्षक मोहर सिंह, उप निरीक्षक उम्मेद सिंह, मुख्य आरक्षी किशन कुमार तथा कांस्टेबल रामकेश गुर्जर ने एनएच 2 मझार कट से चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के नाम अभी यादव पुत्र गिरीश यादव तथा दिलीप यादव पुत्र धर्मवीर बताया है। दोनों रजोपुरा थाना नसीरपुर के रहने वाले हैं।पुलिस ने उनके पास से लूट गया मोबाइल फोन, ₹1500 नगद, मोटरसाइकिल एक तमंचा 315 तथा दो कारतूस बरामद किए हैं। सीओ सदर हीरालाल कनौजिया ने बताया कि दोनों लुटेरों को घटना के 2 घंटे के बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस उनके बारे में अन्य जानकारी करने का प्रयास कर रही है।

Share.
Exit mobile version