शिकोहाबाद। नारायण तिराहा के समीप पेयजल को डाली गई पाइप लाइन अचानक फट गई। जिससे बड़ी तेजी से पानी बाहर निकलने लगा। देखते ही देखते चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। इतनी ऊंची पानी का फुब्बारा सा उठा जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
गुरुवार शाम को लगभग छह बजे के करीब नारायण तिराहा के समीप पेयजल आपूर्ति वाली पाइप लाइन फट गई। जिससे पानी का फुब्बारा सा बहने लगा। पानी की ऊंची लहरें उठने से आसपास चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। पेयजल पाइप लाइन के फटने से आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जलकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही जलकल विभाग के कर्मचारियों ने पेयजल की आपूर्ति को बंद कराया। इसके काफी देर बाद पानी का प्रेसर धीमा पड़ा। इसके बाद जलकल विभाग के कर्मचारी पाइप लाइन को सही करने के लिए दौड़ने लगे। देर शाम तक कर्मचारी पाइप लाइन को ठीक करने में जुटे हुए हैं।
