फ़िरोज़ाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में दुकान की दीवार तोड़ने से मना करने पर दबंगों ने दुकानदार को गाली गलौज व धमकी दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नीबू वाला बाग गली नंबर 4 थाना रसूलपुर निवासी रामगोपाल पुत्र मिजाजी लाल कपड़े व रेडीमेंट कपड़े का व्यवसाय कार्य है। उसकी दुकान सर्राफा मार्केट यादव नगर में है वह प्रातः घर से दुकान की तरफ टहलने गया।
उसकी दुकान के अन्दर से खट खट की अवाज आ रही थी। उसका कहना है उसने आवाज लगाई। किसी ने अवाज नही दी। लेकिन खट खट की अवाज बन्द नही हुई। वह दुकान की चाबी लेकर आ गया। दुकान खिली तो उसमे आशीष गुप्ता पुत्र राजाराम नाथूराम पुत्र कैलाश चन्द्र मनोज पुत्र खुशीलाल राम सिंह पुत्र रामलक्षण रघुवीर पुत्र रामनाथ यह लोग मेरी दुकान की दीवार तोड रहे थे।
बाहर निकल कर वह लोग गाली देने लगे। उनका कहना था दीवार उनकी जगह में है। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। रामगोपाल ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
