फिरोजाबाद। समूह संचालन को लिए ऋण राशि की किश्त जमा कराने गई एक महिला को एनजीओ के पदाधिकारियों ने बंधक बना लिया। उसके पति के साथ मारपीट की। महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फुलबाडी निवासी अंजली पत्नी मुकेश कुमार ने  स्वयं सहायता समूह चलाने के लिए सेटिन नामक एक एनजीओ से करीब 45000 रूपये का ऋण लिया था। महिला की माने तो वह 15000 रूपये का भुगतान कर चुकी है।
वह शुक्रवार शाम एनजीओ के कार्यालय गली नंबर छह महावीर की किश्त जमा कराने गई। देरी से को लेकर महिला व एनजीओ के पदाधिकारियों के बीच विवाद हो गया। महिला का आरोप है कि एनजीओ संचालकों ने उसे कमरे में बंधक बना लिया। पति मुकेश  मौके पर पहुंचा। तो उसके साथ भी मारपीट की गई।सूचना पर दक्षिण पुलिस मौके पर पहुंची। महिला व उसके पति को मुक्त कराया। महिला ने थाने में तहरीर दी है।पुलिस मामले की तहकीकात की जा रही है।
Share.
Exit mobile version