दाल में छिपकली मिलने का आरोप, स्कूल में मची अफरा-तफरी

फिरोजाबाद।फिरोजाबाद थाना उत्तर के कोटला चुंगी स्थित दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में मिड डे मील का खाना खाने से छात्राओं की हालत बिगड़ गई जिनमें से तीन को जिला अस्पताल मैं भर्ती कराया गया है।  थाना रामगढ़ क्षेत्र के ठारपूठा निवासी 14 वर्षीय अनुष्का शर्मा पुत्री अवनीश शर्मा 14 वर्षीय खुशी शर्मा पुत्री अवकाश शर्मा रेनू गुप्ता पुत्री विपिन गुप्ता दाऊ दयाल इंटर कॉलेज की कक्षा 9 की छात्राएं हैं।उन्होंने बताया की मध्यान्ह को भोजन अवकाश के समय मिड डे मील का खाना दाल और चावल दिए गए उन्हें खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई पेट में दर्द होने लगा देखा तो पता चला कि दाल में छिपकली पड़ी थी जिससे कॉलेज में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।

कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्राओ की छुट्टी कर दी छात्राओं ने घर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी है खुशी के पिता अवकाश शर्मा छात्राओं को लेकर स्कूल पहुंचे और उन्होंने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाया कि छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई थी तो उन्हें अस्पताल में क्यों नहीं भर्ती कराया स्कूल प्रशासन और अवकाश शर्मा छात्राओ को लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे जहां तीनों छात्राओं को भर्ती कर लिया गया वहीं रेनू के पिता विपिन अपनी पुत्री को कही और दिखाने की कहकर ले गए जबकि इन दोनों का उपचार जारी है।

प्राचार्य की सफाई

विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजुमा रियाज ने कहा,
“मिड डे मील तो कुल 600 बच्चों को परोसा गया था। बाकी किसी बच्चे की तबीयत नहीं बिगड़ी। जिन छात्राओं की हालत बिगड़ी, वह विद्यालय से घर जा चुकी थीं। बाद में परिजन उन्हें वापस लेकर आए, जिनके लिए विद्यालय ने ही अस्पताल जाने की व्यवस्था की।”

Share.
Exit mobile version