शिकोहाबाद,फिरोजाबाद। आवास विकास कॉलोनी शिकोहाबाद में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी फिरोजाबाद के नेतृत्व में एक जन जागरण रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर किया। रैली के द्वारा पूरी कालोनी में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉक्टर सुनीता पाल ने आयुर्वेदिक जन जागरण रैली का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। आयुर्वेदिक जन जागरण रैली में सैकड़ो महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान रैली में शामिल लोग नारा लगाते हुए चल रहे थे, अच्छा स्वास्थ्य रखना है, आयुर्वेदिक अपनाना है। करें योग, रहे निरोग। आदि नारे लगाते हुए लोग चल रहे थे।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी ने लोगों को आयुर्वेदिक के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक को अपनाने से कोई भी साइड इफैक्ट नहीं होता है। यह औषधि धीरे-धीरे रोग को समूल नष्ट कर देती है।
आयुर्वेदिक रैली में डॉ केशव शर्मा, डॉ प्रेम नारायण, डॉ अनूप,दीपक,सर्वेश कुमार, अनुराग पाल, सुनहरी लाल राजपूत,सुरेश चंद्र फ़ौजी,मुकुल गुप्ता, राजू वर्मा, बृजमोहन यादव,उर्मिला उपाध्याय,अंकित यादव,रीता चौहान,अमला राजपूत, खुशबू अग्रवाल, पंकज बघेल,यशपाल बघेल,अभिषेक राणा,आरसी आदि उपस्थित रहे। रैली का संचालन योग प्रशिक्षक डॉक्टर पीएस राणा ने किया।
