शिकोहाबाद। थाना नगला खंगर पुलिस टीम ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपित को भदान रोड से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और चोरी किये हुए 1520 रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने पकड़े गये आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद्र ने बताया कि थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में वांछित चल रहे आरोपित शिवम निवासी भदान को भदान को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और चोरी किये हुए रुपयों में से 1520 रुपये बरामद कर आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।
