फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़े के तहत भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा नमो युवा रन मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। यह मैराथन महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर के निर्देशन तथा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अंकित तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुई।
मैराथन गांधी पार्क से प्रारंभ होकर सेंटर चौराहा, बर्फ खाना चौराहा, दयानंद मार्ग, आर्य नगर, तिलक कॉलेज होते हुए सुभाष तिराहे से अटल पार्क तक पहुँची। इस दौड़ में हजारों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त समाज तथा आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया।
नमो युवा रन मैराथन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री भाजपा श्री राम प्रताप सिंह चौहान, सदर विधायक मनीष असीजा, महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर एवं पूर्व जिला अध्यक्ष नानक चंद्र अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया।
प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान ने कहा –
“जो हिट है, वो फिट है” के नारे को साकार करते हुए युवा, महिलाएं और बच्चे एकजुट हुए। विकसित भारत के लिए नशामुक्त होना जरूरी है। हमें संकल्प करना होगा कि न हम नशा करेंगे और न करने देंगे। हम स्वदेशी, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाएंगे।
“सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित इस मैराथन में हजारों युवाओं ने भाग लेकर नशामुक्त भारत और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया। हम खेल को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।”
प्रथम स्थान : सचिन – वाशिंग मशीन
द्वितीय स्थान : प्रवीन – एलईडी टीवी
तृतीय स्थान : राजकुमार – मिक्सी जूसर ग्राइंडर
इसके अलावा मालती, रीना, नेहा, खुशी, नीति सहित 15 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप ट्रैकसूट प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों और छात्राओं को नमो युवा रन मैराथन प्रमाणपत्र* भी वितरित किए गए।
महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर एवं युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद पाराशर ने कहा कि यह दौड़ युवा शक्ति को एकजुट करने और सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम संयोजक एवं युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सोनू सिंह (पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो), अभिषेक क्रांति, राधेश्याम यादव, डॉ. एस.पी. लहरी, आनंद अग्रवाल, केशव फौजी, शैलेंद्र गुप्ता, शालू, दीपक गुप्ता, कालू, आकाश गुप्ता, पिंकी चक, देश दीपक गुप्ता, अनार सिंह कुशवाहा, भारत सिंह वर्मा, प्राचीर सेठ, राहुल शर्मा, ध्रुव गुप्ता, बंटी कुशवाह, अमन शर्मा, आर्यन, दीपक, प्रांशु, अवनीश, संकेत, मोहित सेन, अनिकेत जैन, अभिषेक, अनुपम शर्मा, लकी, दुर्गेश यादव, प्रमोद बघेल, देव शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं कोच निशांत खरे, अभिषेक यादव, शोभा गुप्ता, सुनीता, अनूप शर्मा आदि मौजूद रहे।
