अर्जुन मिश्रा

शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर साढूपुर स्थित श्री शिव शंकर लाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय में देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। पूरे विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों से सजाया गया और हर्षोल्लास के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।

प्रभात फेरी से हुई शुरुआत
कार्यक्रम का आगाज भव्य प्रभात फेरी के साथ हुआ। स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर गांव की गलियों में भ्रमण किया। ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। इसके बाद विद्यालय प्रांगण में प्रधानाध्यापक दिनेश चंद्र ने गौरव के साथ ध्वजारोहण किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हमें हमारे वीर शहीदों और संविधान के सम्मान की याद दिलाता है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
ध्वजारोहण के उपरांत छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान सहायक अध्यापक दीपक बाबू, लिपिक सुनील कुमार और विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

मिठाई पाकर खिले बच्चों के चेहरे
समारोह के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं को मिष्ठान (मिठाई) वितरित की गई। प्रधानाध्यापक ने सभी शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया

Share.
Exit mobile version