विदेशी ताकत समाज को तोड़ने का कुचक्र रच रही है – अखिलेश कुमार
विराट हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन
यू. के. दीक्षित “वरुण”
फिरोजाबाद। हिंदुओं को दहाड़ने व संगठित होने की आवश्यकता है यह उद्गार श्री राम कथा मर्मज्ञ आचार्य अरविंद महाराज ने हिंदू सम्मेलन के दौरान कहे।
मंगलवार को शहर के कोटला रोड स्थित भगवती गार्डन में विराट हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा एक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बालाजी धाम आगरा के पीठाधीश्वर आचार्य अरविंद महाराज रहे, उन्होंने कहा आज हिंदुओं को दहाड़ने की आवश्यकता है जो उसने बंद कर दिया है जिससे कुत्ते भौंकना शुरू हो गए।
उन्होंने कहा दूसरे धर्म के लोग एक निश्चित दिन पर अपने पूजा स्थल पर एकत्रित होते हैं हिंदुओं को यह तय करना चाहिए कि सप्ताह में किसी एक दिन मंदिर में जाएं आज के समय में लोगों ने अपने घरों में संगमरमर के छोटे मंदिर रख लिए हैं और मंदिर जाना काम कर दिया अगर मंदिर भी न जा सके तो अपने गली व मोहल्ले में मंगलवार या शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ कर एकता का परिचय देना चाहिए।
मुख्य वक्ता आरएसएस के विभाग प्रचारक अखिलेश कुमार ने कहा कि समाज को तोड़ने के लिए विदेशी ताकते कुचक्र रच रही है इन सबसे सावधान होने की आवश्यकता है। इस समय समाज में समरसता सद्भाव व हिंदू समाज का एकत्रीकरण करना है।
उन्होंने परिवार प्रबोधन पर भी जोर देकर कहा कि हमारी परिवार व्यवस्था बहुत सुदृढ़ होनी चाहिए, सप्ताह में एक दिन सभी मिलकर सामूहिक भोजन करें व वर्ष में एक बार परिवार सहित किसी सांस्कृतिक व धार्मिक स्थलों पर भी जाना चाहिए।
विशिष्ट वक्ता के तौर पर राष्ट्रसेविका समिति की महानगर कार्यवाहिका विभूति वर्मा ने भी परिवार प्रबोधन पर अपने विचार रखें, अन्य विशिष्ट वक्ता में दयालु राम शास्त्री द्वारा भी अपने विचार रखे गए। समिति के अध्यक्ष राजू राठौर ने सभी आगंतुकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन संजीव तिवारी,कृष्णा पचोरी द्वारा किया गया।
