शिकोहाबाद। नगर के स्टेशन रोड स्थित निचली गंगा नहर पर लोक निर्माण विभाग ने नया पुल बनाया था। इसपुल के बनाये जाने पर पुराने महिला स्नान घाट को तोड़ दिया था। लेकिन उस समय विरोध पर विभाग ने स्नान घाट बनवाये जाने का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक नये पुल के पास महिला स्नान घाट नहीं बनवाया गया है। जिससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है।समाजसेवियों ने शनिवार को तहसील में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से नहर पुल पर महिला स्नान घाट बनवाये जाने की मांग की। लोगों ने कहा कि काफी प्रयास के बाद भी स्टेशन रोड नहर पुल पर महिला स्नान घाट नहीं बनाया जा सका है। जबकि गंगा दशहरा का पर्व भी निकल गया। उस के बाबजूद अभी तक महिला स्नान घाट निर्माण नही हो सका। जबकि सिंचाई विभाग व पीडब्ल्यूडी विभाग ने नहर की सफाई के बाद महिला स्नान घाट के निर्माण का आश्वासन दिया था। लेकिन एक साल में अभी तक स्नान घाट नही बन सका है।
शिवा सुदर काण्ड सेवा समिति ने राजयमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा था। इसके साथ ही समाधान दिवस में ज़िलाधिकारी को 17 अगस्त 2024 को प्रार्थना पत्र देकर स्नान घाट के निर्माण की मांग की थी। शनिवार को समाधान दिवस में सामाजसेवी रामप्रकाश गुप्ता ने कहा कि भोगनीपुर ब्रांच, गंगा नहर, भूढ़ा पुल और रेलवे स्टेशन के पास महिलाओं के लिए सुरक्षित स्नान घाट की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। यहां आए दिन लोग नहर में नहाते समय डूबकर अपनी जान को गबा चुके हैं। नहर की तलिझाड सफाई के बाद नहर का ढलान खड़ा हो गया है। कई बार अंनजाने में लोग नहाते समय डूब जाते हैं। गंगा दशहरा पर हजारो की भारी संख्या में श्रद्धालु नहर में स्नान करते हैं। नहर पर पांच जून को मेला लगा था जहां महिलाएं अपने बच्चों के मुडंन कराने और स्नान करने के लिये आईं। लेकिन महिलाओं के लिए स्नान घाट की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण महिलाओं ने स्नान नहीं किया। इससे उनकी सुरक्षा और गरिमा दोनों खतरे में पड़ी थी। समाजसेवी के साथ अन्य लोगों ने शासन व जिला प्रशासन से मांग की है कि गंगा दशहरा से पहले महिला स्नान घाट का निर्माण कराया जाए। जिससे श्रद्धालुओं के जीवन को बचाया जा सके।
