जसराना (फिरोजाबाद)।  एका पुलिस टीम ने डकैती की योजना बना रहे सात शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस व चोरी/डकैती के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, अभियुक्तगण ट्रेन में बैठी सवारियों से जेवरात व बैग की चोरी, बसों में बैग से चोरी व अपनी गाड़ी में सवारियों को बिठाकर उनका बैग चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देते थे। अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलाह, कारतूस व डकैती/चोरी के उपकरण बरामद हुए हैं।
रविवार को चेकिग के दौरान गोपालपुर भट्टा के पास एक संदिग्ध वाहन खड़ा होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर अभियुक्तों ने भागने का प्रयास किया और फायरिंग करने लगे, जिसमें जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 4 तमंचा 315 बोर, 1 बंदूक 12 बोर, 2 खोखा कारतूस 315 बोर, 12 जिंदा कारतूस, धारदार हथियार, पेचकस, रॉड, सरिया, चाकू, नकदी ₹2780 व एक ईको गाड़ी बरामद की गई है।गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम आनन्द ,सतीश ,विनोद ,गोविन्द,जयप्रकाश, रतन सिंह,कुंवरपाल सभी निवासी ग्राम राजपुर नगला पार है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्व में चोरी, लूट, डकैती की घटनाओं में शामिल रहे हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना एका पर विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा।
Share.
Exit mobile version