फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ पुलिस ने महिला संबंधी अपराध के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर मुकदमा दर्ज था।
सर्विस रोड पर हुई गिरफ्तारी एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खैरगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित आरोपी कहीं भागने की फिराक में है। इस पर प्रभारी निरीक्षक प्रेम सिंह के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की और मटसेना थाना क्षेत्र की सिविल लाइन चौकी के पास सर्विस रोड से आरोपी को दबोच लिया।
जरौली का रहने वाला है आरोपी
पकड़े गए आरोपी की पहचान सलमान पुत्र जैनुद्दीन के रूप में हुई है, जो खैरगढ़ के ग्राम जरौली का निवासी है। उस पर पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज था। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में दरोगा आनंद कुमार और हेड कांस्टेबल सुनील कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे।
