खण्ड विकास अधिकारी हाथवंत को सौंपा ज्ञापन
फ़िरोज़ाबाद। जिले के विकास खण्ड हाथवंत में रोजगार सेवकों ने फसल सर्वे कार्य का विरोध किया, रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अंकित भारद्वाज के नेतृत्व में खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौपा है। रोजगार सेवक संघ का कहना है कि 5 अक्टूबर 2012 के निर्देश के अनुसार नरेगा, मनरेगा के अलावा रोजगार सेवकों से कोई काम नहीं लिया जा सकता है।
रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अंकित भारद्वाज ने कहा कि एग्री स्टेट डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य कृषि बिभाग का है ओर इस सर्वे कार्य को रोजगार सेवकों पर थोपा जा रहा, जबकि रोजगार सेवकों को मनरेगा मजदूरों कि ऑनलाइन हाजिरी सुबह 6 बजे से 12 बजे तक प्रथम पाली व द्वितीय पाली 3 बजे से शाम 7 बजे तक करना होता जो कि कार्य स्थल पर जा कर ही होता है,
ऐसे में हम रोजगार सेवकों से डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य के लिये समय नहीं बचता है डिजिटल सर्वे कार्य रोजगार सेवकों से कराये जाना न्याय संगत नहीं है।
ज्ञापन देने वालों में रोजगार सेवक संघ के हाथवंत ब्लॉक अध्यक्ष अंकित भारद्वाज, बलबीर, संतोष, प्रवीण, श्याम तथा मनोज आदि लोग उपस्थिति रहे।
